फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मकान पर कब्जा कर मांगी चार लाख की रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। विजयनगर के सिद्धार्थ विहार में शमशाद खान के मकान का ताला तोड़कर कब्जा करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी मकान खाली करने के नाम पर चार लाख की रंगदारी मांग रहे हैं। रुपये नहीं देने पर दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। मामले में शमशाद ने विजयनगर थाने में नीरज शर्मा, नीलम शर्मा, शरद, सुधांशु और अंजली पर मुकदमा दर्ज कराया है। शमशाद का कहना है कि उन्होंने मार्च में मकान खरीदा था। आरोप है कि नीरज अपने परिवार के साथ पांच अप्रैल को उनके मकान पर पहुंचा और ताला तोड़कर कब्जा कर लिया। शमशाद का कहना है कि कुछ समय पहले ही नीरज जेल से जमानत पर छूट कर आया है। एसीपी प्रियाश्री पाल का कहना है कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें