शामली के ध्यानार्थ
मुरादनगर। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर सोमवार दोपहर रेवड़ी- रेवड़ा गांव के पास तेज रफ्तार कैंटर ने कार का पहिया बदल रहे शामली के बोहरा कलां निवासी सलीम (58) को कुचल दिया। हादसे में उनकी मौत हो गई। सलीम कार से परिवार के साथ गाजियाबाद किसी काम से आए थे। सोमवार दोपहर करीब दो बजे वह परिवार के साथ ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के रास्ते शामली लौट रहे थे। एक्सप्रेसवे पर रेवड़ी- रेवड़ा गांव के पास पहुंचे तो अचानक कार के पहिये में पंचर हो गया। कार साइड में लगाकर सलीम उसका पहिया बदलने लगे। इसी बीच पीछे से आए तेज रफ्तार कैंटर ने सलीम को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराय गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है।