फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: झपकी आने पर वाहन से टकराया कैंटर, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डासना। वेव सिटी क्षेत्र में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर डासना में कैंटर आगे चल रहे एक वाहन से टकरा गया। हादसे में कैंटर चालक रोहताश (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसा शनिवार तड़के करीब साढ़े चार बजे हुआ।
विज्ञापन

एसीपी वेव सिटी पूनम मिश्रा ने बताया कि कैंटर पलवल से डासना आने वाले रोड पर आ रहा था। कैंटर चालक रोहताश पुत्र सुमेर सिंह निवासी सुहाना हरियाणा नींद की झपकी आने के कारण आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टकरा गए। हादसे में घायल हुए रोहताश को डासना सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें जिला संयुक्त अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में आगे जांच व कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें