गाजियाबाद के लोनी में कैंसर पीड़ित महिला कोरोना पाजिटिव हुई है। उसे मेरठ मेडिकल कालेज रेफर किया जा रहा है। सीएमओ डा. एनके गुप्ता ने बताया कि महिला के कैंसर का इलाज राजीव गांधी इंस्टीट्यूट में चल रहा है। वहीं पर जांच में पुष्टि हुई है। सीएमओ ने बताया कि महिला के घर के सात सदस्यों को क्वारेंटीन किया जा रहा है। सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे।