फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पासपोर्ट कार्यालय में 27 से लगेगा शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में 27 फरवरी से आवेदकों के लंबित फाइलों का निस्तारण करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अनुज स्वरूप ने बताया कि जिन आवेदकों ने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था लेकिन किन्हीं कारणों से उनकी फाइल अभी तक लंबित है। वह लोग फाइलों के निस्तारण के लिए वह 27 फरवरी से लेकर छह फरवरी तक सुबह 09:30 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, सीजीओ भवन, कमला नेहरू नगर में आ सकते हैं। कमरा नंबर 331 में संबंधित अधिकारियों से मिलकर अपनी लंबित फाइलों का निस्तारण करवा लें नहींं तो फाइल के बंद होने की भी संभावना है। उन्होंने बताया कि किसी आवेदक की फाइल अगर किसी तकनीकी कारण से बंद हो जाती है तो उसके लिए दुबारा से आवेदन करना होगा और उसके लिए दुबारा शुल्क जमा होगा। उन्होंने बताया कि आवेदक वॉक इन सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें