फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दंड प्रहार प्रदर्शन और योगाभ्यास के साथ शिविर का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गाजियाबाद। नेहरूनगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में 20 दिन से चल रहे आरएसएस के कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रशिक्षण कार्यक्रम का रविवार को समापन हो गया। प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके स्वयंसेवकों ने नेहरू स्टेडियम में दंड प्रहार का प्रदर्शन किया। इसके अलाव बेहतर स्वास्थ्य के लिए योगाभ्यास किया गया।
संस्कार की इस पाठशाला में ब्रज, मेरठ और उत्तराखंड प्रांत के 39 जिलों से करीब 300 स्वयंसेवकों ने राष्ट्र प्रथम के भाव के लिए अनुशासन की शिक्षा ग्रहण की। पाठशाला में दैनिक दिनचर्या, देश समाज हित, एकरूपता, वसुधैव कुटुंबकम एवं बौद्धिक ज्ञान के साथ-साथ पंच परिवर्तन की शिक्षा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह के मुख्य अतिथि दूधेश्वरनाथ मठ के महंत नारायण गिरि महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ न केवल राष्ट्रहित में काम करता है बल्कि समाज को संस्कारित भी करने का काम करता है। अनुशासन जीवन में बहुत जरूरी है। इसी से सफलता प्राप्त की जा सकती है। इस मौके पर अखिल भारतीय गौ सेवा प्रमुख अजित महापात्रा ने बतौर मुख्य वक्ता सभी को राष्ट्र हित में एकजुट रहने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सबसे पहले राष्ट्र है। इसके बाद अन्य। इस मौके पर प्रमुख क्षेत्राधिकारी आनंद, नरेश, चंद्रशेखर, व्यवस्था प्रमुख योगेंद्र, सह व्यवस्था प्रमुख नवीन, राजेंद्र समेत अन्य काफी संख्या में स्वयं सेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें