फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: डूंडाहेड़ा अस्पताल में शुरू हुआ सिजेरियन प्रसव

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। डूंडाहेड़ा अस्पताल में शुक्रवार से सिजेरियन प्रसव शुरू किया गया। पहला प्रसव महिला अस्पताल की टीम के सहयोग से कराया गया। महिला अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. माला शर्मा, डॉ. दीप्ति मलिक, एनेस्थेटिस्ट डॉ. अनुराग यादव, डॉ. राजकुमार मिश्रा ने पहला सिजेरियन प्रसव कराया। चिपियाना निवासी शशांक चौहान की पत्नी की डिलीवरी कराई गई जिसमेंं स्वस्थ बच्चा पैदा हुआ। ऑपरेशन के बाद सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन अस्पताल पहुंचे और जच्चा और उसके परिजनों से मिले। उन्होंने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। उन्होंने डॉक्टरों की टीम को बधाई दी। इस दाैरान अस्पताल के सीएमएस डाॅ. अतुल आनंद, महिला अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी डाॅ. अभिषेक त्रिपाठी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें