फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: किराये के विवाद में कैब सवारों ने सुरक्षाकर्मी को पीटा, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। मैनपुरी जाने के दौरान किराये के रुपयों को लेकर हुए विवाद में कैब चालक ने निजी सुरक्षा कर्मी को पीटकर घायल कर दिया। मामले की शिकायत इंदिरापुरम पुलिस से की गई। मूलरूप से मैनपुरी जनपद के उद्वैतपुर अभई निवासी अतेंद्र शर्मा नोएडा सेक्टर-120 स्थित सेंट्रल मार्केट में सुरक्षाकर्मी है। उन्होंने इंदिरापुरम थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 12 मई की सुबह चार बजे नेशनल हाईवे-नौ पर मैनपुरी जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। उसी दौरान कैब आई और मैनपुरी तक छोड़ने की बात कही। वहां पर ज्यादा किराया होने की बात पर विवाद हो गया। कैब में सवार चार युवकों ने मिलकर उन्हें पीटकर घायल करके भाग गए। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि कार और सवारों की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें