खोड़ा। खोड़ा थानाक्षेत्र के लोधी चौक क्षेत्र में बुधवार रात एक कारोबारी की पत्नी फंदे पर लटकी मिली। घटना के पीछे पारिवारिक कलेश बताया जा रहा है। हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, खोड़ा कॉलोनी के आदर्श नगर लोधी चौक पर पूनम (34) की मोनू शाहू से 13 साल पहले शादी हुई थी और उनके दो बच्चे हैं। मोनू का खोड़ा में ही हैंडलूम से जुड़ा कारोबार है। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि दो दिन पहले दंपती में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस के पास बुधवार रात 10 बजे सूचना आई कि एक महिला ने फंदे पर लटकी हुई हैं। एसीपी ने बताया कि महिला के परिजनों की ओर से अभी कोई शिकायत नहीं दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।