फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के पिता को व्यापारियों ने दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
मुख्यमंत्री के पिता को श्रधांजलि अर्पित करते व्यापारी। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
बुलंदशहर। उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा शनिवार को शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें व्यापारियों ने मुख्यमंत्री के दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित की। नगर अध्यक्ष विजय गुप्ता ने बताया कि धन्य है ऐसे माता-पिता जिन्होंने ऐसे (मुख्यमंत्री) पुत्र को जन्म दिया। प्रदेश हित में मुख्यमंत्री ने जो बलिदान किया है उसे जनता भुला नहीं सकती। वहीं, श्याम मित्र मंडल के मीडिया प्रभारी सौरभ गोयल ने बताया कि प्रदेश कोरोना संक्रमण से जूझ रहा है ऐसे समय में मुख्यमंत्री ने अपने राज धर्म का पालन कर अंतिम संस्कार में शामिल नही हो पाए। कहा कि शोक सभा के आयोजन के दौरान सभी ने सोशल डिस्टेंस का पालन किया। इस दौरान राहुल गुप्ता और अनुज जौहरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें