फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: निकाय चुनाव की रंजिश में कार सवार व्यापारी को मारी गोलियां,घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कौशांबी। भोवापुर में अंगीठी होटल के बाहर सोमवार रात चार-पांच युवकाें ने चुनावी रंजिश पर सेंट्रो कार में सवार व्यापारी अंकित (30) पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। चार गोली लगने से वह लहूलुहान हो गए। वह कार से निकलकर भागे तो आरोपियों ने पीछे से भी फायरिंग की। व्यापारी ने मॉल में घुसकर भाई को फोन किया। परिजन मॉल में पहुंचे और उन्हें वैशाली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटनास्थल पर लगे पुलिस सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है।
विज्ञापन

भोवापुर निवासी अंकित जाटव का डाबर के पास कार एसेसीरीज का व्यापार है। व्यापारी के चाचा प्रवीन जाटव ने बताया कि रात आठ बजे करीब अंकित सेंट्रो कार से घर लौट रहे थे। भोवापुर में अंगीठी होटल के पास पहुंचे तो वहां योजना बनाकर खड़े चार-पांच युवकों ने जबरन गाड़ी रोक ली। उसके बाद शीशा खोलते ही आरोपियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। चार गोली लगने से वह लहूलुहान हो गए। चाचा के मुताबिक, अंकित भागते हुए ईडीएम मॉल में घुस गए। वहां से परिजनों को फोन किया। भाई ने अन्य लोगों की मदद से घायल अंकित को वैशाली के अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने बताया कि अंकित को चार गोलियां लगी हैं जिनमें से एक गोली मुंह के पास और दो गोली गर्दन जबकि एक गोली पीठ पर लगकर पार हो गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग अस्पताल के बाहर जुट गए। मुख्य रोड पर हुई घटना से लोगों में आक्रोश था। लोगों के आक्रोश को देखते हुए अस्पताल के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। चाचा का आरोप है कि गांव के चार-पांच युवक निकाय चुनाव में समर्थन नहीं देने से परिवार के साथ रंजिश रखते हैं। वह आये दिन गोली मारने की धमकी देते हैं। पिछले दिनों भी घर पर हंगामा करते हुए अंकित और बाकी सदस्यों पर हमला कर दिया था।
एक आरोपी चलाता है कैफे:
चाचा के मुताबिक, एक आरोपी भोवापुर में कैफे चलाता है। उसने योजना बनाकर पूर्व से ही अपने साथियों को आसपास खड़ा किया हुआ था। जैसे ही व्यापारी वहां पहुंचे तो आरोपियों ने कार रोककर हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर कौशांबी पुलिस के साथ एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय मौके पर पहुंचे। उन्होंने व्यापारी की कार देखी लेकिन उसमें खून के निशान नहीं मिले। उसके बाद ईडीएम मॉल के आसपास सीसीटीवी फुटेज चेक की। अंगीठी होटल में जब अधिकारी सीसीटीवी देखने पहुंचे तो उसका मालिक काफी देर तक बुलाने पर भी नहीं आया। ऐसे में पुलिस को उस पर डीवीआर लेकर भागने का शक गहरा गया। टीम जांच के दौरान जब दोबारा होटल में पहुंची तो उन्हें डीवीआर नहीं मिली थी। कौशांबी थाने में एक पक्ष की तरफ से बलवा, मारपीट और अन्य धारा में मुकदमा भी कराया हुआ है।
विज्ञापन

एसीपी पूनम मिश्र का कहना है कि घायल अंकित का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पूछताछ में उन्होंने कुछ आरोपियों की पहचान की है। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम जगह-जगह दबिश दे रही है। आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा। परिजनों से मामले में शिकायत लेकर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें