फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दुकान दिलाने के नाम पर व्यापारी से सात लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। गोविंदपुरी कॉलोनी के एक व्यापारी से पक्की दुकान दिलाने के बहाने सात लाख रुपये से अधिक की ठगी का आरोप लगा है। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। व्यापारी अमित कुमार ने बताया कि वह कॉलोनी में खोखे में किराना की दुकान चलाते हैं। रविंद्र तोमर नामक व्यक्ति उनकी दुकान पर सामान लेने आता था। रविंद्र ने अमित को खोखा हटाकर पक्की दुकान बनाने का लालच दिया। आरोपी ने अमित से 7.38 लाख रुपये ले लिए। काफी समय बीतने के बाद भी दुकान नहीं मिली। जब अमित ने रकम वापस मांगी तो रविंद्र तोमर ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) भास्कर वर्मा के अनुसार, रविंद्र तोमर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें