साहिबाबाद। मोहननगर बस अड्डे से मेरठ और बुलंदशहर के लिए बसों का संचालन शुरू हो गया है। दोनों जगहों के लिए बसें सुबह पांच से रात 10 बजे तक संचालित हो रही हैं।
गाजियाबाद बस अड्डे को पीपीपी मॉडल पर बनाने का काम शुरू हो गया है, जिससे गाजियाबाद बस अड्डा से चलने वाली 52 अनुबंधित बसों को अब मोहननगर बस अड्डे से चलाया जा रहा है। गाजियाबाद डिपो की एआरएम सीमा शिवहरे ने बताया कि सभी बसों को साहिबाबाद डिपो में स्थानांतरित कर दिया गया है। यह बसें मोहननगर बस अड्डा से गाजियाबाद बस अड्डा होते हुए मेरठ और बुलंदशहर के लिए चल रही हैं। उन्होंने बताया कि गाजियाबाद बस अड्डा के बाहर बसें 20 मिनट के लिए खड़ी हो रही हैं, जिससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक जाने के लिए किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।