फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दबंगों ने गेंहू चोरी के शक में मजदूरों को पेड़ से बांधकर यातानाएं दीं, चार पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। भोजपुर के चुड़ियाला गांव में गेंहू चोरी के शक में दबंगाें ने तीन मजदूरों को पेड़ से बांधकर दो घंटे तक यातनाएं दीं। आरोपियों ने मजदूरों को यातनाएं देने के बाद गांव में घुसने पर जान से मारने की धमकी दी और ट्यूबवेल पर फेंककर फरार हो गए। घायल मजदूरों को उपचार के लिए मोदीनगर सीएचीसी भेजा गया। पुलिस ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव चुड़ियाला निवासी सचिन गांव के ही एक युवक के पास ही काम करते हैं। उसके साथ अन्य युवक भी काम करते हैं। सचिन ने बताया कि आरोपी युवक ने शनिवार शाम कॉल कर किसी काम के बहाने उसे अपने पास बुलाया। सचिन वहां पहुंचा तो आरोपी के तीन अन्य दोस्त भी उसके साथ थे। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए सचिन को बंधक बना लिया और सचिन से कॉल करा उसके दो दोस्त विकास व अभिषेक को भी बहाने से वहीं बुला लिया। आरोपी तीनों को बंधक बनाकर एक्सप्रेसवे की तरफ ले गए और उन्हें पेड़ से बांध दिया। आरोपियों ने सचिन, विकास और अभिषेक पर कुणाल के घेर से गेंहू व नकदी चोरी करने का आरोप लगाते हुए उनकी पिटाई शुरू कर दी। आरोप है कि आरोपियों ने चोरी के शक में दो घंटे तक पेड़ से बांधकर बेरहमी से पिटाई की। आरोपी बेहोश होने तीनों को पीटते रहे। बेहोश होने के बाद आरोपी तीनों को एक ट्यूबवेल के पास फेंककर फरार हो गए। घटना से गांव में तनाव का माहौल बन गया। बताया कि आरोपी दबंग प्रवृत्ति के हैं और पहले भी कई लोगों की पिटाई कर चुके हैं। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर कुणाल, कृष्ण, शिवम और हरीश निवासी गांव चुड़ियाला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कुणाल को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें