फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दबंगों ने ट्रैक्टर चलाकर खेत में खड़ी तीन बीघा फसल नष्ट की, तीन पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। भोजपुर के गांव त्यौड़ी-13 बिस्वा में दबंगों ने किसान के खेत में खड़ी तीन बीघा फसल पर ट्रैक्टर चलाकर नष्ट कर दी। विरोध पर आरोपियों ने किसान को पीट दिया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है। गांव त्यौड़ी-13 बिस्वा निवासी सहरयाब किसान है। सहरयाब के अनुसार उनके खेत में गोभी और गन्ने की फसल खड़ी है। गांव निवासी कुछ दबंग उनसे रंजिश रखते है। आरोप है कि बृहस्पतिवार शाम आरोपियों ने खेत ट्रैक्टर चलाकर तीन बीघा गोभी और गन्ने की फसल नष्ट कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने किसान की पिटाई कर दी ।घटना की शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना से किसान और परिवार दहशत में आ गया। किसान ने किसी तरह थाने पहुंच कर घटना की तहरीर दी। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि तहरीर के अनुसार राशिद, रागिब और मासाअल्लाह निवासी ग्राम त्यौड़ी-13 बिस्वा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें