लोनी। कोतवाली क्षेत्र के चिरोड़ी गांव के पास दबंगों ने दो भाइयों के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में दोनों भाई घायल हो गए। पीड़ितों के पिता ने आरोपियों के खिलाफ लोनी थाने में शिकायत दी है। चिरोडी गांव निवासी जानू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मंगलवार को दो बेटों फिरोज व राशिद के साथ मेन रोड पर लगे बाजार में गया था। घर लौटते समय बेटों की गांव के रहने वाले मुजम्मिल, वकील, शेरू व इरफान से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि चारों ने दोनों बेटों को ईंट पत्थर से पीटा। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।