गाजियाबाद। नंदग्राम क्षेत्र में रहने वाली महिला के बेटे के साथ दबंगों द्वारा मारपीट करने और उनके घर के सामने अश्लील हरकतें कर परेशान करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मामले में थाने में शिकायत देने के बाद भी पुलिस ने दबंगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। मामले में पुलिस आयुक्त से शिकायत करने पर मुकदमा दर्ज हुआ है। इसके बावजूद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 30 अगस्त को उनका बेटा स्कूल जा रहा था। ऑटो चालक ने बेटे को शनि मंदिर के पास उतारा, जहां से वह पैदल स्कूल की ओर जा रहा था। इसी दौरान आरोपी बाइक पर आए और उनके बेटे के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने उसे बचाया। सूचना मिलने पर वह वहां पहुंची और पुलिस से शिकायत की लेकिन पुलिस उन्हें धमकाकर भगा दिया। इसके बाद से आरोपी उनके कमरे के बाहर अश्लील हरकतें कर रहे हैं और अश्लील टिप्पणी करते हैं। एसीपी नंदग्राम का कहना है कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जा रही है।