फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दबंगों ने बाइक सवार युवक को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। दौलत नगर कॉलोनी में दबंगों ने मामूली विवाद में बाइक सवार युवक के साथ मारपीट की है। मारपीट में युवक चोटिल हो गया है। मामले में युवक के पिता ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। कॉलोनी निवासी युनुस ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा साहिल अपने दोस्त के साथ घर से बाइक पर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में बिल्लू, चुन्नू और छोटू ने साथियों के साथ मिलकर पुत्र और उसके साथी के साथ मारपीट की। विरोध करने पर आरोपियों ने बाइक से पैर में टक्कर मार दी। इससे उसका पैर टूट गया। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पीड़ित के पिता की शिकायत पर तीन नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें