फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दबंगों ने ऑटो चालक पर धारदार हथियार से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। कोतवाली क्षेत्र के टोली मोहल्ला कट पर दबंगों ने ऑटो चालक के साथ मारपीट कर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गाल पर कट लगने से घायल हुए चालक को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। घायल के भाई ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


गरिमा गार्डन निवासी शब्बीर ने बताया कि उनका भाई साजिद मोहन नगर से लोनी के लिए ऑटो चलाता है। रविवार शाम को भाई साजिद लोनी तिराहा पर सवारी भरने के लिए गया था। तभी वहां खड़े कालू और जिसान से साजिद की कहासुनी हो गई। कुछ लोगों ने दोनों को समझाकर अलग कर दिया। इसके बाद साजिद ऑटो में सवारी भरकर मोहन नगर की तरफ जाने लगा। आरोप है कि टोली मोहल्ला कट के पास पहुंचते ही कालू और जिसान ने अपने साथियों के साथ मिलकर साजिद के साथ गाली गलौज कर मारपीट की। मारपीट का विरोध करने पर आरोपियों ने धारदार हथियार से साजिद पर हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को आसपास के लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में शब्बीर ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्या ने बताया कि तहरीर के आधार पर कालू निवासी इकराम नगर और जिसान निवासी टोली मोहल्ला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें