गाजियाबाद। निवाड़ी रोड पर अवैध रूप से की जा रही प्लॉटिंग पर जीडीए ने बुधवार को कार्रवाई की है। जहां उन्होंने करीब 17 हजार वर्ग मीटर की जमीन पर हुए अवैध निर्माण को तोड़ा है। याकूतपुर मवी में दिव्य ज्योति कॉलेज के बाद ईशू नेहरा, कृष्णपाल, यशवीर, सुखपाल और ताराचंद खसरा नंबर 35 पर प्लॉटिंग के लिए सड़क का निर्माण करने के लिए मिट्टी डाल रहे थे। साथ ही दीवारों को खड़ा किया जा रहा था। सूचना के बाद जीडीए के प्रवर्तन जोन-2 की टीम ने उनसे संपत्ति के पेपर के साथ नक्शे की मांग की तो वह उसे दिखा नहीं पाए। इसके बाद जीडीए ने बुलडोजर की मदद से प्लॉटिंग के लिए बनाई सड़क, दीवारों के साथ ऑफिस को ध्वस्त किया। अवैध निर्माण पर कार्रवाई के समय सहायक अभियंता, अवर अभियंता एवं प्रवर्तन जोन-2 का स्टाफ और पुलिस मौजूद रही। ब्यूरो