बुलंदशहर। साइबर ठगों ने पीड़ित के खाते से 9.5 लाख रुपये उड़ा दिए। पीड़ित की तहरीर पर साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी। सराय बैरुनी डिबाई निवासी दानिश मलिक ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि गत 13 अक्तूबर की शाम उनके मोबाइल फोन पर खाते से 9.5 लाख रुपये कटने का मैसेज आया। उन्होंने बैंक के ग्राहक सेवा नंबर पर खाते से रुपये ट्रांसफर किए जाने के बारे में जानकारी की। ग्राहक सेवा प्रतिनिधि ने उन्हें जानकारी दी कि उक्त ट्रांसफर बैंक द्वारा नहीं किया गया। एसपी अपराध नरेश कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साइबर सेल धोखाधड़ी की जांच कर रही है।