फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulanshahar: गंदे पानी में उतरे सदर विधायक, रालोद प्रमुख के बयान पर कहा- हम सांड की तरह नहीं घूमते

Tue, 15 Nov 2022 09:55 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर

सार

अंडरपास में हुए जलभराव के कारण दर्जन भर से अधिक गांव के ग्रामीणों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उनकी समस्या के बारे में पता चलने पर सदर विधायक प्रदीप चौधरी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
बुलंदशहर सदर विधायक प्रदीप चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर के सदर विधायक प्रदीप चौधरी मंगलवार को क्षेत्र के धरपा गांव में अंडरपास में भरे पानी में खुद पैदल चले। ग्रामीणों की समस्याओं पर उन्होंने डीएम से भी बात की। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) प्रमुख जयंत चौधरी के एक बयान पर भी उन्हें जवाब दिया।

विज्ञापन


उन्होंने जयंत चौधरी को संबोधित करते हुए कहा, ''भाजपा विधायक सांड की तरह नहीं एक कार्यकर्ता के रूप में घूमते हैं। 'संगठन ही सेवा है' के रूप में घूमते हैं। हर गरीब, मजदूर, बेसहारा के लिए घूमते हैं। तभी तो हम इस पानी में होकर निकल रहे हैं।''

अंडरपास में हुए जलभराव के कारण दर्जन भर से अधिक गांव के ग्रामीणों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उनकी समस्या के बारे में पता चलने पर सदर विधायक मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके साथ ही सदर विधायक ने इस समस्या के संबंध में डीएम को भी जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें