फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ विरोध पर की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर।  देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में आरोपी ने घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ की। साथ ही विरोध करने पर पीड़िता व उसके परिजनों पर जानलेवा हमला भी कर दिया।पीड़िता की शिकायत पर मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक आरोपी को दबोचा नहीं जा सका है। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने देहात कोतवाली में बुधवार को तहरीर दी। जिसमें उसने बताया कि गांव निवासी आरोपी कफील पुत्र मोहम्मद अली दबंग प्रवृत्ति का आरोपी है। पीड़िता ने बताया कि बीते दिनों वह अपनी माँ व भाई के साथ घर पर ही मौजूद थी। इस दौरान आरोपी कफील पीड़िता के घर में घुस आया और अभद्रता करते हुए छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता, उसकी मां व भाई के साथ जमकर मारपीट करते हुए जानलेवा हमला कर दिया। शोर-शराबा होने पर अन्य लोगों को आता हुआ देख आरोपी मौके से उसे हत्या की धमकी देकर भाग निकला। देहात कोतवाल सुधीर कुमार त्यागी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर शातिर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। उसे जल्द ही दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें