वहीं, दूसरी ओर वन विभाग की टीम लगातार जंगली जानवर की तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिल सकी है। वन विभाग के अधिकारी अभी भी क्षेत्र में तेंदुआ न होने की बात कर रहे हैं।
बुलंदशहर के गांव पिलखनी में गाय पर हमला करने के बाद सोमवार की रात ग्रामीणों ने तेंदुआ का एक जोड़ा देखने का दावा किया है। वहीं, जगह-जगह बने पंजों के निशान देखकर ग्रामीण सहमे हुए हैं।
विज्ञापन
रविवार की शाम क्षेत्र के गांव गजरौला में ग्रामीणों ने तेंदुआ देखने का दावा किया था। इसके बाद जंगली जानवर ने गांव पिलखनी में घेर में बंध रही गाय पर हमला कर दिया था। इससे पहले गांव अहार में बकरे और गांव ताहरपुर में वृद्ध किसान पर भी जंगली जानवर हमला कर जान ले चुका है।
वहीं, दूसरी ओर वन विभाग की टीम लगातार जंगली जानवर की तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिल सकी है। वन विभाग के अधिकारी अभी भी क्षेत्र में तेंदुआ न होने की बात कर रहे हैं।