फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित डीसीएम ने टेंपो में मारी टक्कर, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर।देहात कोतवाली क्षेत्र में गांव नीमखेड़ा के निकट  मंगलवार शाम तेज रफ्तार अनियंत्रित डीसीएम ने एक टेंपो में टक्कर मार दी हादसे में टैंपो सवार महिला की उपचार के दौरान बुधवार को मौत हो गई वही टेंपो सवार दो लोग घायल हो गएमैंने प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया पुलिस ने अज्ञात डीसीएम चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।  देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव बांग्ला पुरी निवासी शिव कुमार पुत्र नत्थू सिंह ने बुधवार को देहात कोतवाली में तहरीर दी। जिसमें उसने बताया कि मंगलवार शाम को उसकी सास शीला घर से अपने गांव टेंपो में सवार होकर जा रही थी। जब वह देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव नीमखेड़ा के निकट पहुंचे तो तेज रफ्तार अनियंत्रित डीसीएम ने टेंपो को टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो सवार शीला व दो अन्य अज्ञात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां  बुधवार को शीला की उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने अज्ञात डीसीएम चालक के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें