सूचना पर थाना पुलिस, सीओ स्याना फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। अभी घटना की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
बुलंदशहर के बीबीनगर के गांव सैदपुर में शुक्रवार देर रात तीन दोस्तों ने एक साथ शराब पी। शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। जिसमें शुभम व नवीन ने आशु उर्फ आस मोहम्मद की धारदार हथियारों से गोदकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
घटना गांव में चौथाई पट्टी मोहल्ले की है। सुबह ग्रामीणों ने आशु का शव पड़ा देख शिनाख्त करते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना पुलिस, सीओ स्याना फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। अभी घटना की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।