बुलंदशहर देहात कोतवाली क्षेत्र में अनूपशहर बस अड्डे के निकट रविवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक पर सवार महिला नीतू व उसके पति विपिन गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
अस्पताल में चिकित्सकों ने नीतू को मृत घोषित कर दिया। जबकि, विपिन को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया है।