फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: घर से भागे प्रेमी युगल को प्रेमिका के परिजनों ने रस्सी से बांधकर पीटा, पुलिस ने बचाया

Sat, 25 Mar 2023 05:16 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

आरोपियों की पिटाई से युवक को गंभीर चोट आई हैं। पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर उसके चचेरे भाईयों समेत तीन नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
प्रेमी युगल को इसी घर में बांधकर पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरंगाबाद में एक गांव निवासी युवती अपने ही गांव के प्रेमी के साथ फरार हो गई। परिजनों ने दोनों का पीछा करते हुए कस्बे में उन्हें पकड़ लिया और गांव ले जाकर उनके हाथ-पैर बांधकर पीटा।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि युवती के परिजनों ने युवक की हत्या के लिए गोली भी चलाई, जिसमें युवक बाल-बाल बच गया। युवक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को बंधन मुक्त कराया। फिलहाल युवती की शिकायत पर पुलिस ने उसके ही छह परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का अपने ही गांव के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। गुरुवार सुबह दोनों घर से भाग गए। जैसे ही युवती के परिजनों को उसके भागने की सूचना मिली तो उन्होंने दोनों का पीछा किया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि युवती के परिजनों ने उन्हें औरंगाबाद कस्बे में पकड़ लिया। युवती ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसके परिजनों ने दोनों को पकड़ते हुए लाठी-डंडों से पिटाई की। इसके बाद उसके प्रेमी की गोली मारकर हत्या का प्रयास किया। जबकि बाद में दोनों के हाथ-पैर बांधकर गांव ले गए और घर के एक कमरे में बंधक बनाकर जमकर पीटा।

विज्ञापन

साथ ही उसके कपड़े फाड़ते हुए गाली गलौंच की। जब उसके प्रेमी के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को बंधन मुक्त कराया। साथ ही दोनों को सीएचसी लखावटी में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत के चलते दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

बताया जा रहा है कि आरोपियों की पिटाई से युवक को गंभीर चोट आई हैं। पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर उसके चचेरे भाईयों समेत तीन नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दे रही दबिश 

प्रेमी युगल को बंधन मुक्त कराने पहुंची पुलिस को देखते ही आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीछा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रहीं हैं। कई लोगों को भी हिरासत में लिया गया है।

युवती की शिकायत के आधार पर तीन नामजद व अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आगे की जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए कार्रवाई की जाएगी। - श्लोक कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें