फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ ने किया स्टिंग, तीन दुकानदारों पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निवासी कुछ दुकानदार सुबह के पांच बजे अपनी दुकानों को खोल रहे थे। जैसे ही यह दुकानें खुलती थी तो यहां पर भीड़ भी लग जाती। यह दुकानें जूते, कापी, किताबों आदि की थी। सीओ सिटी सोमवार सुबह करीब छह बजे अपने आवास से एक सिपाही के साथ बाइक पर निकले। सबसे पहले वह ईंटारोड़ी मोहल्ले में पहुंचे। यहां पर राज बुक डिपो के नाम से दुकान खुली थी। सीओ ने इस दुकानदार से 40 रुपये की कापी खरीदी। सीओ ने दुकानदार से पूछा कि वह लॉकडाउन का पालन क्यों नहीं कर रहे हैं। जिसके बाद दुकानदार ने बताया कि वह कुछ देर में ही बंद करके चला जाएगा। क्या वह रोजाना खोलते हैं। बताया गया कि वह रोजाना खोलता है। इसके बाद वह एक बूट हाउस पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने जूतों के रेट पूछे और कई जोड़ी देखे। सीओ सिटी ने बताया कि इसके बाद उन्होंने शहर कोतवाली पुलिस को मौके पर बुलाया और फोटो और वीडियो बनवाई। उन्होंने बताया कि ईंटारोड़ी मोहल्ले में एक व्यक्ति अपने घर में से ही सामान बेच रहा था। इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हालांकि किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। सीओ सिटी ने बताया कि भविष्य में भी अभियान जारी रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें