फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में अब एंटीजन किट से होगी कोरोना की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जनपद में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण पर काबू करने के लिए अब एंटीजन किट से जांच कराई जाएगी। शासन ने ट्रूनेट मशीन के बाद जिले को एंटीजन किट भेजी हैं। जिससे जांच की प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। वहीं, एंटीजन किट से मौके पर जाकर महज ३० मिनट में संक्रमण की रिपोर्ट मिल सकेगी। प्रदेश में सर्वाधिक संक्रमित के मामले में जनपद टॉप टेन के करीब है और प्रतिदिन संक्रमित के मिलने से शुक्रवार तक ५५६ आंकड़ा हो चुका हैं। संक्रमित लोग से संक्रमण चेन रोकने को शासन ने एंटीजन किट भेजी हैं। स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार एंटीजन किट का इस्तेमाल ऐसे स्थानों पर किया जाएगा, जहां पर सर्वाधिक संक्रमितों की पुष्टि हुई हैं। अफसरों के अनुसार एंटीजन किट से मौके पर ही जांच की जा सकेगी। साथ ही कोई संक्रमित मिलता है तो संबंधित का दोबारा आरटी-पीसीआर जांच कराने की जरूरत नहीं हैं। वहीं, एंटीजन किट से महज ३० मिनट में रिपोर्ट मिल सकेगी। सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधर ने बताया कि शासन द्वारा जनपद में कोरोना जांच के लिए एंटीजन किट भेजी है। जिससे जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई हैं। एंटीजन किट से कोरोना संक्रमण रोकने में काफी मदद मिलने की उम्मीद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें