फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरकज से लौटे जमातियों की जानकारी दो, दस हजार पाओ

विज्ञापन
एसएसपी संतोष कुमार सिंह। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
बीते 24 मार्च देर रात से देशभर में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सरकार ने लॉकडाउन किया हुआ है। इसी दौरान पुलिस ने बीते दिनों जनपद से ऐसे जमातियों को पकड़ा था जो कि दिल्ली की निजामुद्दीन स्थित मरकज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर आए थे। जिनमें 16 विदेशी व अन्य जमाती गैर जनपद व इस जनपद के भी शामिल थे। साथ ही इनमें से कुछ जमातियों में कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट भी पॉजिटीव पाई गई है। इसके अलावा जनपद पुलिस गोपनीय रुप से क्षेत्र में जमातियों की तलाश में जुट गई है। लेकिन, बीते दो दिन से किसी अन्य जमाती की बरामदगी नहीं हो सकी है। जबकि, पुलिस की मानें तो अभी भी जनपद में ऐसे कई जमाती छिपे हुए हैं। पुलिस-प्रशासन की अपील के बावजूद ये लोग खुद के चेकअप के लिए बाहर नहीं आ रहे हैं। इस कारण अब जनपद पुलिस ने जमातियों की जानकारी देने वाले को दस हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। कोट जमातियों की तलाश में लगातार कोशिशें की जा रही है। अब जनपद में यदि कोई भी व्यक्ति मरकज से लौटे या गैर जनपद से आए व्यक्ति के बारे में जानकारी देता है तो उसे दस हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें