फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवारों ने किया छात्रा का अपहरण, चार युवकों पर शक

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर।नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली दसवीं की छात्रा का कार सवार युवकों ने अपहरण कर लिया। वारदात मंगलवार की दोपहर की बताई जा रही है। पुलिस पहले तो घटना को छिपाती रही, लेकिन बाद में मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं, मां ने चांदपुर गांव के चार युवकों के नाम मौखिक रूप से शक के आधार पर बताए है। इन युवकों को नामजद नहीं किया गया है। पुलिस छात्रा की तलाश कर रही है। छात्रा की मां ने बताया कि उसकी बेटी शहर के एक स्कूल में पढ़ती है। वर्तमान में उसकी आनलाइन क्लास चल रही है। इसलिए वह आनलाइन क्लास का काम पूरा करने के लिए काला आम चौराहे के समीप रहने वाली एक सहेली के घर आई थी। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटी तो मां उसे देखने के लिए सहेली के घर गई। यहां से पता चला कि छात्रा घर जा चुकी है। काला आम चौराहे के समीप छात्रा के परिजनों ने कुछ लोगों से पता किया तो पता चला कि एक लड़की को कुछ युवक कार में डालकर ले गए हैं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाली प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि छात्रा को कार के द्वारा ले जाया गया है। चार युवकों पर उसकी मां ने शक जताया है। चारों युवकों के घर पर दबिश दी गई, लेकिन वह गायब है। अब कॉल डिटेल के आधार पर छात्रा का पता किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें