फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से किराए पर ली कार, बुलंदशहर में लूट कर फरार हुए बदमाश 

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर।देहात कोतवाली क्षेत्र में रविवार शाम बदमाशों ने दिल्ली से किराए पर ली कार व उसमें रखी नकदी लूट ली। इसके बाद बदमाश कार चालक को धक्का देकर कार लेकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की, साथ ही पीड़ित की तहरीर पर दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक पुलिस को कोई सुराग नहीं लग सका है।  मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के  थाना पालम क्षेत्र की पालम कॉलोनी निवासी राजकुमार पुत्र वेद प्रकाश ईको कार टैक्सी में चला कर अपना व परिवार का भरण पोषण करते हैं। उन्होंने देहात कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि रविवार सुबह दो लोगों ने उसकी कार को बुलंदशहर आने के लिए किराए पर लिया था। पीड़ित खुद कार को चला रहा था। जबकि, दोनों आरोपी सवारी के रूप में बैठे हुए थे। पीड़ित ने बताया कि जब वह कार लेकर देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव कुतुबपुर के निकट पहुंचा तो आरोपियों ने पेशाब जाने की बात कहकर कार को रुकवा लिया। जिसके बाद पीड़ित ने कार रोकी और खुद भी पेशाब करने के लिए उतर गया। आरोप है कि इस दौरान दोनों आरोपियों ने पीड़ित के साथ अभद्रता की और मारपीट कर धक्का दे दिया। जिससे पीड़ित जमीन पर गिर गया। साथ ही आरोपी कार में बैठे और उसमें रखी 3000 नकदी, कार के कागजात व कार लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने तत्काल पुलिस को मामले की सूचना दी। लेकिन तब तक आरोपी भाग निकले थे। देहात कोतवाल सुधीर कुमार त्यागी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही दोनों आरोपियों को दबोच कर मामले का राज फाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें