फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: पटाखे बनाने दौरान घर में हुआ ब्लास्ट, पांच लोगों की मौत, इमारत जमींदोज

Fri, 31 Mar 2023 08:10 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

धमाके की गूंज लगभग पूरे शहर के लोगों को सुनाई दी। कई घरों के दरवाजे, छत व शीशे क्षतिग्रस्त भी हो गए। आस पास के गांवों में भी लोग धमाके की गूंज और हवा में दिख रहे गुबार से सहम गए।
विज्ञापन
bulandshahr blast in house - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर कोतवाली क्षेत्र के नयागांव ढाकर रोड पर अवैध तरीके से संचालित केमिकल-एसिड फैक्टरी में शुक्रवार दोपहर को धमाका हो गया। जिसमें एक मासूम और एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई। धमाके की भयावता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि करीब आधा किलोमीटर दूर तक मृतकों के शवों के चीथड़े और फैक्टरी का मलबा जाकर गिरा। फैक्टरी संचालक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। उसके घर से भी काफी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। 
विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र के नयागांव में बन रही अवैध कॉलोनी में एक मकान में अवैध रुप से केमिकल-एसिड फैक्टरी का संचालन किया जा रहा था। बताया गया कि फैक्टरी नगर के नुमाइश रोड निवासी राजकुमार की है। जिसमें शुक्रवार को एक गार्ड अभिषेक निवासी गांव सेंगा जगतपुर थाना अगौता समेत राजकुमार का भाई विनोद व अन्य लोग काम कर रहे थे। 

दोपहर करीब 12 बजे अचानक फैक्टरी में विस्फोट हो गया। जिसमें इन सभी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, फैक्टरी के बाहर मौजूद ई-रिक्शा चालक 40 वर्षीय रईस और उसके पांच वर्षीय पुत्र अहद की भी मौत हो गई। मृतकों के शवों के चीथड़े करीब आधा किलोमीटर दूर तक खेतों में व करीब दो सौ मीटर दूर गुजर रही काली नदी में भी जाकर गिरे। 
विज्ञापन


धमाके की गूंज लगभग पूरे शहर के लोगों को सुनाई दी। कई घरों के दरवाजे, छत व शीशे क्षतिग्रस्त भी हो गए। आस पास के गांवों में भी लोग धमाके की गूंज और हवा में दिख रहे गुबार से सहम गए। पुलिस ने शव व उनके चीथरे एकत्र कर पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। गनीमत रही कि फैक्टरी आबादी क्षेत्र से करीब ढाई सौ से तीन सौ मीटर की दूरी पर थी। पुलिस आरोपी फैक्टरी संचालक राजकुमार की तलाश कर रही है। जबकि, उसके घर से पुलिस ने काफी मात्रा में केमिकल व विस्फोटक बरामद किया है। 

हादसे में चार-पांच लोगों के मौत की सूचना है। फैक्टरी संचालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। फैक्टरी एक मकान में बीते करीब चार माह से अवैध रूप से संचालित की जा रही थी। - श्लोक कुमार, एसएसपी
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें