फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधार ली रकम मांगी वापस, तो दी हत्या की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी विधवा  महिला से शातिर आरोपी दंपति ने लाखों रुपए की ठगी कर ली। पीड़िता ने जब आरोपियों से रुपए वापस मांगे तो उन्होंने उसके साथ अभद्रता करते हुए हत्या की धमकी दी है। पीड़िता की शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।  मिली जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आवास विकास प्रथम निवासी पीड़ित महिला शर्मिला ने तहरीर दी जिसमें उसने बताया कि उसके पति रामेश्वर की कुछ समय पूर्व मौत हो चुकी है। जिसके बाद से पीड़िता के घर पर देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव मिर्जापुर निवासी रेशम पाल व उसकी पत्नी अंजू का आना जाना था। पीड़िता का कहना है कि कुछ माह पूर्व आरोपी दंपति ने पीड़िता से 3,02,500 रुपए उधार लिए थे। जिन्हें आरोपियों ने जल्द ही वापस करने का वादा भी किया था। लेकिन समय बीतने के बाद भी आरोपियों ने रुपए वापस नहीं किए। जिसके बाद पीड़िता ने आरोपियों से तकादा करना शुरू किया। लेकिन आरोपी जल्दी रुपए देने की बात कहते रहे। बीते दिनों पीड़िता ने जब सखताई से रुपए वापस मांगे तो आरोपी दंपति ने पीड़िता को रुपए देने से इनकार कर दिया। साथ ही अभद्रता करते हुए भविष्य में हत्या कर देने की धमकी दी है। नगर कोतवाल योगेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी दंपती के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही दोनों आरोपियों को दबोच लिया जाएगा और वारदात का राजफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें