फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय हत्याकांड: पुलिस ने दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। बीबीनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह प्रेम प्रसंग के चलते युवक की प्रेमिका के भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने शनिवार सुबह दो नामजद आरोपियों को धर दबोचा है। लेकिन, मुख्य आरोपी अभी पुलिस के चंगुल से दूर है, जिसकी तलाश में पुलिस खाक छान रही है। जानकारी के अनुसार हापुड़ जनपद के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव दयानतपुर निवासी युवक अक्षय का बीबीनगर निवासी एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी भी करना चाहते थे। शुक्रवार सुबह करीब दस बजे जब अक्षय बीबीनगर बाजार से अपने गांव लौट रहा था ता रास्ते में कुचेसर नहर के पुल के निकट उसे एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने रोक लिया था। आरोपियों ने इस दौरान उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में मृतक के भाई ने उसकी प्रेमिका के भाई प्रभाकर उर्फ दीपक, व उसके साथी जीतू और राजू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने शनिवार सुबह आरोपी जीतू व राजू को मुखबिर की सूचना पर भिरावटी नहर के पास से धर दबोचा है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि फरार मुख्य आरोपी को भी जल्द ही दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें