फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपंजीकृत चिकित्सक से युवक ने जताई हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर मौसमगढ़ क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपंजीकृत चिकित्सक से जान का खतरा जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि डिग्री न होने के बावजूद आरोपी द्वारा लोगों का उपचार किया जा रहा है। मोहल्ला रामनगर निवासी विवेक वत्स पुत्र धर्मपाल सिंह ने डीएम, एसएसपी और सीएमओ को भेजे शिकायती पत्र में बताया है कि उसके मोहल्ले के एक युवक के पास कोई डिग्री नहीं है। इसके बावजूद युवक द्वारा क्लीनिक खोलकर लोगों का उपचार किया जा रहा है। बीते दिनों आरोपी द्वारा उसे गलत दवा दे दी गई, जिससे उसकी जान भी जा सकती थी। इसका विरोध करने पर उस पर जानलेवा हमला किया गया। मामले में पुलिस में शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। पीड़ित ने बताया कि इसके बाद भी आरोपी युवक द्वारा क्लीनिक खोलकर लोगों का उपचार किया जा रहा है। ऐसे में आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। मामले में उचित कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें