फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह में महिला ने लगाई खुद को आग, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नरसैना। कस्बा निवासी एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसने से उपचार के दौरान मौत हो गई। सूत्रों की मानें तो महिला ने पति द्वारा आए दिन मारपीट से तंग आकर अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा ली और अपनी जीवन लीला समाप्त की है। हालांकि, मामले में खबर लिखे जाने तक कोई तहरीर नहीं दी जा सकी थी। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल में जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। जानकारी के अनुसार फर्रुखाबाद निवासी महिला का विवाद कुछ वर्ष पूर्व नरसेना कस्बा निवासी एक युवक के साथ हुआ था। जिसके बाद उसने तीन ब\"ाों को भी जन्म दिया था। बीते शुक्रवार की शाम को वह संदिग्ध परिस्थितियों में गंभीर रुप से झुलस गई थीं। जिसकी शनिवार शाम को उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, दूसरी ओर सूत्रों की मानें तो महिला का पति शराब पीने का आदी है। वह आए दिन शराब के नशे में पत्नी व ब\"ाों के साथ मारपीट करता था। शुक्रवार शाम को भी पति और पत्नी के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद महिला ने खुद के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा ली। जिसमें वह गंभीर रुप से झुलस गई। इसके बाद महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां शनिवार शाम उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पेास्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। थाना प्रभारी शौकेन्द्र सिह ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। लेकिन, गहनता से जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें