फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी दस्तावेज पर नौकरी कर रहे दो शिक्षकों की सेवा समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जनपद के परिषदीय स्कूलों में फर्जी दस्तावेज पर नौकरी करने वाले शिक्षकों का फर्जीवाड़ा खुलने लगा है। अब तक  की जांच में ऐसे दो शिक्षक सामने आ चुके हैं। बीएसए ने तत्काल प्रभाव से दोनों की सेवा समाप्त कर दी है। साथ ही दोनों शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और वेतन की रिकवरी की प्रक्रिया शुरू की दी गई है।   पिछले दिनों जनपद समेत प्रदेश भर के अन्य जनपदों में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों सहित कई परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों की फर्जी नियुक्ति और फर्जी शैक्षिक दस्तावेजों पर नौकरी करने के मामले उजागर हुए। इस पर संज्ञान लेते हुए शासन और बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी शिक्षक और कर्मचारियों आदि के शैक्षिक दस्तावेजों की जांच करवाने का निर्णय लिया। इस मामले में एसआईटी भी जांच कर रही है। पिछले दिनों जनपद के बीएसए को एसआईटी की ओर से भी ऐसे संदिग्ध शिक्षकों की एक सूची मिली थी। बीएसए ने शासन के आदेश पर सभी शिक्षकों के शैक्षिक दस्तावेजों की जांच करवाने के निर्देश जारी कर दिए थे। जांच में एसआईटी से प्राप्त सूची को भी प्रमुखता से शामिल किया गया। हालांकि अभी सभी शिक्षकों आदि की जांच पूरी नहीं हो सकी है। लेकिन फर्जी दस्तावेज पर नौकरी कर रहे दो शिक्षक सामने आ गए हैं। इनमें गांव मैना मौजपुर स्थित परिषदीय स्कूल में सहायक शिक्षिका वीना और लखावटी स्थित स्कूल का सहायक शिक्षक गुलवीर शामिल हैं। बीएसए ने फर्जी दस्तावेज से नौकरी कर रहे इन दोनों शिक्षकों की तत्काल प्रभाव से सेवा समाप्त कर दी है। साथ ही संबंधित क्षेत्र के एबीएसए को उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के साथ अब तक प्राप्त की गई वेतन की राशि की रिकवरी करने के भी आदेश जारी कर दिए हैं। इन शिक्षकों पर जल्द ही आगामी कार्रवाई होगी। बता दें कि इस कार्रवाई के साथ जनपद के परिषदीय स्कूलों के साथ जिला मुख्यालय स्थित बीएसए कार्यालय में हड़कंप मचा हुआ है। चर्चा यह भी है कि अभी जांच में ऐसे फर्जी दस्तावेजों पर नौकरी करने वाले और शिक्षकों का भी खुलासा होगा।  अनुपस्थित चल रही दो शिक्षिकाओं की तलाश को भेजी टीम बुलंदशहर। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय लखावटी और खुर्जा से पिछले काफी दिनों से बिना बताए अनुपस्थित चल रही दो शिक्षिकाओं की तलाश के लिए बीएसए ने उनके द्वारा रिकार्ड में दर्ज किए गए पते पर भेज दी हैं। बता दें कि जब इन शिक्षिकाओं का बीएसए को पता चला तो उनका रिकार्ड खंगाला गया था। जांच में उनका पता जनपद मैनपुरी पाया गया है। इतना ही नहीं उनके शैक्षिक आदि दस्तावेज भी संदिग्ध माने जा रहे हैं। उनकी नियुक्ति में भी फर्जीवाड़े की आशंका जताई जा रही है। बीएसए ने अब जांच का दायरा बढ़ाते हुए उनकी तलाश को दो टीम भेज दी है। बताया गया कि यदि वह रिकार्ड में दर्ज पते पर नहीं मिलती हैं तो उनके खिलाफ फिर एफआईआर दर्ज होगी। साथ ही उनका पता लगाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। अब देखना यह है कि ऐसा न हो कि अनामिका की तरह वह भी दर्ज पते पर मिलेंगी या नहीं। इसका खुलासा टीमों के लौटने के बाद ही होगा।   अनामिका के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के आदेश जारी बुलंदशहर। जनपद के कस्बा स्याना स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में फर्जी नियुक्ति पाकर नौकरी करने के बाद फुर्र होने वाली अनामिका शुक्ला को तलाश करने में नाकाम रहे अफसरों ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के आदेश जारी कर दिए हैं। यह आदेश स्याना की एबीएसए को बीएसए ने देते हुए चेतावनी दी है कि इस मामले में किसी तरह की हीलाहवाली न बरती जाए। बताया यह भी गया कि स्याना की एबीएसए अनामिका के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के लिए सभी जरूरी कागजात आदि एकत्रित करने में जुटी है। दावा किया गया कि एफआईआर मंगलवार तक दर्ज करवा दी जाएगी। कोट शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच में दो शिक्षक फर्जी दस्तावेज पर नौकरी करते पाए गए हैं। उनकी सेवा समाप्त कर आगामी कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए हैं। कस्तूरबा स्कूलों से अनुपस्थित चल रही दो शिक्षिकाओं की तलाश को टीम भेज दी है। फर्जी नियुक्ति पाने वाली अनामिका पर एफआईआर दर्ज करवाने के लिए स्याना की एबीएसए को निर्देश जारी कर दिए हैं। फर्जी नियुक्तियों में शामिल रहने वालों पर भी जल्द शिकंजा कसा जाएगा। - अखंड प्रताप सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें