फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधियों पर कसो नकेल, माफिया को करो नेस्तनाबूत: एडीजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। कानपुर की घटना के बाद प्रदेश सरकार ने हर जिले में अपराध पर नकेल कसने के लिए एडीजी रैंक के अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया है। बुलंदशहर में मुरादाबाद पुलिस अकादमी के निदेशक एवं एडीजी राजीव कृष्ण को नोडल अधिकारी बनाया गया है। शनिवार को उन्होंने एसएसपी संतोष कुमार सिंह, व एडीशनल एसपी, सभी सीओ के साथ बैठक की। बैठक के दौरान एडीजी ने निर्देश दिए कि माफिया का चिन्हिकरण करें। हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी सख्ती के साथ की जाए। गैंगस्टर की संपत्ति को कुर्क किया जाए।  साथ ही एडीजी राजीव कृष्ण ने साफ कहा है जनपद में कुछ थानेदारों की छवि साफ नहीं है। वह किसी न किसी के दम पर चार्ज ग्रहण कर लेते हैं। इसके बाद ऐसे थानेदार जनता को लूटने का काम करते हैं। एडीजी ने एसएसपी से साफ कहा है कि वह ऐसे थानेदारों को भी चिन्हित करें और उन्हें जिम्मेदार पद से हटाकर किसी दूसरे काम में लगाए। साथ ही उन्होंने एसएसपी से कहा कि उनके यहां पिछले कुछ समय में हत्या, लूट अधिक हुआ है। कई हत्याओं का अभी राजफाश तक नहीं किया गया है। इसके अलावा हत्या करने वाले शूटरों को अभी तक नहीं पकड़ा गया है। इसलिए शूटरों को पकड़ा जाए और पैंडिंग केस के राजफाश किए जाए। सीमाओं पर गश्त बढ़ाने के भी दिए निर्देश टॉप टेन अपराधी, हिस्ट्रीशीटर, गैंगस्टर को पकडऩे के लिए एडीजी ने कहा कि शाम और रात के समय गश्त को मजबूती के साथ बढ़ाया जाए। गांवों के प्रधानों और चौकीदारों को अपने विश्वास में लिया जाए। जिससे कि अपराधियों के बारे में सटीक सूचनाएं मिलती रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें