फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर मे घुसकर युवती के साथ छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर क्षेत्र के एक मोहल्ला में कुछ लोगों ने एक युवती से छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उसके घर में घुसकर मारपीट करते हुए हत्या की धमकी दी। पीडि़त पक्ष ने दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। नगर कोतवाली में मोहल्ला निवासी पीडि़त व्यक्ति ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि उसकी 23 वर्षीय पुत्री का एक युवक द्वारा पीछा कर छेड़छाड़ की जाती है। बीते दिन पुत्री द्वारा आरोपी युवक की हरकत का विरोध किया। इस पर आरोपी युवक और उसके परिजन उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने पुत्री एवं परिवार के अन्य लोगों के साथ बुरी तरह मारपीट की गई। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। नगर पुलिस ने आरोपी लव शर्मा पुत्र फेरूराम शर्मा निवासी न्यूगंगाविहार, लोनी (गाजियाबाद), रीना पत्नी जितेंद्र, कुसुम पत्नी फेरूराम शर्मा निवासी लोनी (गाजियाबाद) एवं फेरूम शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी अरुणा राय ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें