फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष सर्विलांस अभियान के तहत किया 4.26 लाख घरों का सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। कलक्ट्रेट सभागार में मंडलायुक्त अनीता सी. मेश्राम ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने जानकारी दी कि विशेष सर्विलांस अभियान के तहत अब तक 4,26,057 घरों का सर्वे किया गया है। समीक्षा बैठक में सीएमओ ने कहा कि जनपद में इस समय 770 व्यक्ति होम क्वारंटीन किए गए हैं, जबकि 285 फेसिलिटी क्वारंटीन और सात व्यक्ति आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। कोविड-19 एल-1 हॉस्पिटल जेपी चिट्टा व वीआईआईटी सुनहेरा में मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। साथ ही एसएसएमजे चिकित्सालय खुर्जा को  एल-2 अस्पताल बनाने की कवायद चालू है। जनपद में 102 की 41 एम्बुलेंस, 108 की 40 एम्बुलेंस और चार  एएलएस एम्बुलेंस संचालित हैं, जिसमें से 20 एम्बुलेंस कोविड-19 को समर्पित हैं।     विशेष सर्विलांस अभियान के अंतर्गत 2 से 8 जुलाई तक 4,26,057 घरों का सर्वे किया गया है। जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अभी तक २४ मौत हुई हैं। कोविड-19 से संक्रमित मरीजों को फेसिलिटी एलाटमेंट करने की कार्रवाई भी पूरी की जा चुकी है। कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना जिला पुरुष/महिला चिकित्सालय, राजकीय महिला चिकित्सालय खुर्जा, संयुक्त चिकित्सालय सिकंदराबाद व 13 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 05 ब्लॉक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व 59 अतिरिक्त पीएचसी, 08 शहरी पीएचसी जिन पर लगातार काम किया जा रहा है। इसके अलावा 143 पंजीकृत चिकित्सालयों में कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में जनपद के नोडल अधिकारी अजय चौहान, जयशंकर दुबे, डीएम रविन्द्र कुमार, एसएसपी संतोष कुमार सिंह, सीडीओ अभिषेक पांडे व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें