फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबाड़ के गोदाम में अचानक लगी आग, लाखों का माल खाक

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में साठा स्थित शमशान घाट के सामने काली नदी के दूसरी तरफ एक कबाड़ के गोदाम में मंगलवार देर शाम अचानक आग लग गई। सूचना मिलने पर पहुंची नगर कोतवाल ने अग्निशमन विभाग के साथ मिलकर कई घंटो में आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक गोदाम में रखा लाखों रुपये कीमत का माल जलकर खाक हो चुका था। मिली जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला शिवपुरी निवासी डिंपल गर्ग पुत्र पन्नालाल का साठा स्थित शमशान घाट के सामने काली नदी के दूसरी तरफ कबाड़ का गोदाम है। जिसमें उनका लाखों रुपये कीमत का कबाड़ का सामान भरा हुआ था। मंगलवार शाम गोदाम में अचानक आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। वहीं, सूचना मिलते ही नगर कोतवाल अरुणा राय टीम के साथ मौके पर पहुंच गई और अग्निशमन विभाग को भी इत्तला किया गया। जिसके बाद नगर कोतवाल और उनकी टीम अग्निमशमन विभाग की टीम के साथ मिलकर करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं, सूचना मिलने पर कबाड़ गोदाम के संचालक भी मौके पर पहुंच गए। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं लग सका है। वहीं, गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। अन्यथा आस पड़ोस में रहने वाले लोगों व उनके मकानों को भी काफी क्षति पहुंच सकती थी। हालांकि, गोदाम में रखा लाखों रुपये कीमत का माल जलकर खाक हो चुका है। नगर कोतवाल अरुणा राय ने बताया कि आग लगने के कारणों की जानकारी की जा रही है। आग पर समय रहते काबू पा लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें