फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में सेफ्टी टैंक में गिरा मासूम, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्याना। नगर के मोहल्ला टीचर्स कालोनी में निर्माणाधीन मदरसे के सेफ्टी टैंक में संदिग्ध परिस्थितियों में एक मासूम बच्चा गिर गया। जिस कारण डूबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। वहीं, मृतक के परिजनों ने उसका पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है। जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला टीचर्स कालोनी निवासी आरिफ का तीन वर्षीय पुत्र आतिफ बीती शाम अपने घर के बाहर खेल रहा था। लेकिन, कुछ देर बाद वह अचानक सदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। काफी देर तक न दिखाई देने पर परिजनों को उसकी चिंता हुई और उसकी तलाश शुरू कर दी गई। लेकिन, देर शाम तक भी मासूम का कुछ पता नहीं लग सका। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। साथ ही बच्चे की तलाश भी जारी रखी। देर रात मासूम का शव कुछ लोगों ने कालोनी में बन रहे एक मदरसे के सेफ्टी टैंक में तैरता हुआ देखा। जिसके बाद परिजनों व पुलिस को सूचना दी गई। मासूम की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। लेकिन, परिजनों ने उसका पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि मासूम खेलते हुए वहां पहुंचा होगा और टैंक खुला होने के कारण उसमें डूबने से उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी नरेंद्र शर्मा ने बताया कि शव का परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें