फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदबुद्धि भाई ने छह वर्षीय बहन की हत्या की

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के बाहर खजूर बीनने के लिए गई छह वर्षीय बहन को मंदबुद्धि भाई ने सिर पर प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। सोमवार की सुबह मासूम का शव पड़ोसी गांव के किसान के खेत मिला। शव मिलने की सूचना पर मृतका के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता ने आरोपी पुत्र के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव गेंदपुरशेखपुर निवासी ओमप्रकाश पाल ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता हैं। परिवार में पत्नी ओमवती, तीन बेटे और एक बेटी थी। बताया कि उसका 21 वर्षीय बेटा मंदबुद्धि है। रविवार को उसका बड़ा बेटा, छोटा बेटा सौरव 18 वर्ष, बंटी 14 वर्ष, अपनी छोटी बहन अंजलि (६वर्ष) के साथ गांव के बाहर खजूर बीनने के लिए गए थे। दोपहर के समय में सौरव, बंटी घर पर चले आए। जबकि बड़ा बेटा और अंजलि वही पर रूक गए। शाम तक दोनों के घर नहीं लौटने पर उन्होंने उनकी तलाश की। मगर कही कोई सुराग नहीं लगा। सोमवार की सुबह पड़ोसी गांव नया गांव में मेघराज सिंह की ट्यूबवेल पर ग्रामीणों ने एक छह वर्षीय बच्ची का शव पड़ा देखा। पीड़ित पिता भी वहां पहुंचा और उसने लड़की की पहचान अपनी बेटी अंजलि के रूप में की। अंजलि का शव मिलने की जानकारी मिलने पर उसके परिवार में कोहराम मच गया। बताया कि उसने घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी। कोतवाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि मृतका अंजलि के सिर पर गहरी चोट का निशान था। उसके सिर पर प्रहार कर उसकी हत्या की गई। मृतका के पिता ने बताया कि उसका बड़ा बेटा मंदबुद्धि है। वह पहले भी कई बार अंजलि के साथ मारपीट कर चुका है और उसे जान से मारने की धमकी भी देता था। उसे आशंका है कि उसके बेटे ने उसकी बेटी की हत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वही चर्चा है कि पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। मगर पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। कोतवाल का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें