फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रूप से शराब की बिक्री पर मॉडल शॉप में छापेमारी

विज्ञापन
शराब की दुकान पर चेकिंग करते सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
बुलंदशहर। लॉकडाउन में चोरी छिपे शराब बेचे जाने की लगातार शिकायत मिल रही थी। इसकी जांच हर ठेके पर शुरू कर दी गई। ठेके पर बचे स्टॉक का मिलान रजिस्टर से किया जाने लगा है। जिसका मिलान सहीं नहीं पाया जाएगा, उसका लाइसेंस रद कर दिया जाएगा। बृहस्पतिवार देर शाम सीओ सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम ने खुर्जा अड्डे पर पहुंचकर एक शराब ठेके का मिलान किया। सीओ सिटी राघवेंद्र मिश्र ने बताया कि 22 मार्च को जनता कफ्र्यू था। इसलिए इस दिन शराब बिकने का कोई मतलब नहीं था। 23 और 24 को भी कुछ घंटे के लिए ही ठेके खुले थे। 24 मार्च की रात 12 बजे से जिले में पूरी तरह से लॉकडाउन शुरू हो गया था। उन्होंने बताया कि उन्हें सूचना मिल रही थी कि शराब ठेकों पर जो स्टॉॅक बचा हुआ है। उस स्टॉक को कुछ लोग कई गुना महंगे दामों में बेच रहे हैं। इसलिए बृहस्पतिवार से यह अभियान शुरू किया गया है। खुर्जा अड्डे पर जिस मॉडल शॉप पर छापा मारा गया है। उस मॉॅडल शॉप का पूरा स्टॉक और रजिस्टर दोनों को कब्जे में ले लिया है। अभी मिलान कराया जा रहा है, यहां पर कुछ गड़बड़ी होने की आशंका है। इसके अलावा मौडल शाप पर लगे सीसटीवी की डीबीआर को भी जांच के लिए कब्जे में लिया गया है। सीओ का कहना है कि इसी तरह से पूरे शहर के शराब ठेकों का स्टॉक चेक किया जाएगा। जिसके बाद एक रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। उसके आधार पर आगामी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें