फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने नाबालिगों से निकलवाया नहर में बहता शव, लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। वलीपुरा नहर में बुधवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी मच गई। लेकिन, मौके पर पहुंची पुलिस ने इस दौरान लापरवाही की सारी हदें पार कर दीं। पुलिस ने खुद शव को बाहर न निकाल कर, वहां स्नान कर रहे नाबालिगों से शव बाहर निकलवाया। नाबालिगों द्वारा शव नहर से बाहर निकालने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही महकमे में हड़कंप मच गया। आनन फानन में एसएसपी ने दोनों पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह कुछ नाबालिग बच्चे वलीपुरा नहर में स्नान कर रहे थे। इस दौरान मौजूद लोगों ने नहर के एक झाल में अज्ञात व्यक्ति का शव अटका हुआ देखा। जिसके बाद उन्होंने इस मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नगर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक रामनरेश अपने साथ एक सिपाही महावीर को लेकर मौके पर पहुंच गए। जहां उन्होंने पहले मौका मुआयना किया फिर खुद शव को बाहर निकालने की कोई कोशिश नहीं की। इसके बाद उन्होंने वहां मौजूद नाबालिगों को आदेश दिया कि वह शव को बाहर निकालें। जिसके बाद बच्चों ने शव को रस्सी और लाठी के सहारे बाहर निकाला। जिसके बाद शव को पुलिस ने अज्ञात में पोस्टमार्टम को भेज दिया है। बच्चों के द्वारा शव निकालने का वीडियो व मौके पर मूकदर्शक बन देख रहे पुलिसकर्मियों का वीडियो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बाल संरक्षण आयोग ने लिया संज्ञान उक्त वीडियो सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक, ट्विटर व व्हाट्सऐप पर वायरल होते ही महकमे में हड़कंप मच गया था। बाल संरक्षण आयोग ने मामले का संज्ञान लेकर एसएसपी बुलंदशहर को मामले की जांच पड़ताल कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। वहीं, एसएसपी ने मामले में चौकी प्रभारी रामनरेश व सिपाही महावीर को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। शव की शिनाख्त की कोशिशें जारी पुलिस अज्ञात शव की शिनाख्त में जुट गई है। आशंका जताई जा रही है कि शव करीब तीन से चार दिन पुराना है। साथ ही शव नहर में पीछे कहीं से बह कर आया है। इस बाबत जिला पुलिस मुस्तैदी से जुट गई है। कोट नगर कोतवाली क्षेत्र से गुजर रही वलीपुरा नहर में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। वायरल वीडियो में प्रारंभिक दृष्टया नजर आ रहा है कि पुलिसकर्मी खड़े हैं और कुछ बच्चे शव को बाहर निकाल रहे हैं। मामले में चौकी इंचार्ज व एक सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें