फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। चोला चौकी पुलिस ने शनिवार देर रात मुखबिर की सूचना पर लाखों रुपये कीमत की 53 पेटी अवैध शराब बरामद की है । साथ ही मौके से एक तस्कर को भी पका है । जिसे रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया देहात कोतवाल सुधीर कुमार त्यागी ने बताया कि शनिवार देर रात चोला चौकी प्रभारी आनंदवीर सिंह टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे । इस दौरान मुखबिर ने उन्हें सूचना दी कि गांव पचौता निवासी कपिल की चाय - समोसाव परचून की दुकान में लाखों रुपये कीमत की अवैध शराब रखी हुई है । सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर आरोपी की दुकान में छापेमारी की । जहां से पुलिस ने अरुणाचल प्रदेश माका 53 पेटी अवैध शराब बरामद की है। बरामद शराब की बाजार में कीमत करीब दो लाख तीस हजार रुपये आंकी जा रही है। मौके से आरोपी कपिल पुत्र प्रेमराज निवासी गांव पचौता को भी पुलिस ने धर दबोचा। जबकि, उसके दो अन्य साथी मौके से भागने में कामयाब रहे। देहात कोतवाल ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। जबकि, उसके फरार साथियों की तलाश की जा रही है। उन्हें भी जल्द ही दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें