फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक गुड्डू पंडित के खिलाफ जारी हुआ नोटिस

विज्ञापन
पूर्व विधायक को नोटिस देती नगर कोतवाली पुलिस। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
बुलंदशहर। प्रवासी मजदूरों को रोककर उन्हें अपने आवास पर बुलाकर खाना-पीना उपलब्ध कराना पूर्व विधायक गुड्डू पंडित को भारी पड़ गया है। मामले में नगर पुलिस की ओर से पूर्व विधायक को नोटिस जारी कर वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। वहीं, उक्त नोटिस को पूर्व विधायक ने सोशल मीडिया पर वायरल कर पुलिस और प्रशासन पर धमकाने का आरोप लगाया है। गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से प्रवासी मजदूरों द्वारा पैदल ही अपने घरों की ओर पलायन किया जा रहा है। पूर्व विधायक गुड्डू पंडित के कई वीडियो सोशल मीडिया फेसबुक व व्हाट्सऐप पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें उनके द्वारा कई प्रवासी मजदूरों को रोककर उन्हें अपने आवास पर खाना खिलाने एवं अन्य तरीके से सहायता उपलब्ध कराते हुए दर्शाया गया है। इससे कोरोना वायरस का संक्रमण भी फैलने की आशंका है। मामले में नगर पुलिस की ओर से पूर्व विधायक को नोटिस जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि उनके द्वारा रास्ते में मजदूरों को अपने आवास पर खाने-पीने की वस्तुओं को वितरित करने का लालच देकर बुलाया जा रहा है। इससे लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन हो रहा है। मामले में कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। उधर, इस मामले में पूर्व विधायक ने सोशल साइट फेसबुक पर नोटिस वायरल करते हुए कहा है कि उन्हें लोगों की निस्वार्थ मदद करने पर तरह-तरह से धमकाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुझे गोरखपुर नौतनवा या बिहार से चुनाव नहीं लड़़ना है। मैं लोगों केवल सेवा कर रहा हूं, मुझे इन प्रवासी लोगों से कोई लोभ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें