यहां की 40 फीट ऊंची हनुमान जी की मूर्ति की पूजा करने से पूरी होती है सभी मनोकामनाएं
जनपद का नरौरा क्षेत्र काफी प्रसिद्ध है। यह क्षेत्र महाभारत काल से भी जुड़ा माना जाता है। यहां पर परमाणु केंद्र है तो साथ ही गंगा नदी की डॉल्फिन इस क्षेत्र की शान को बढ़ाती हैं। यहां पर कई ऐसे धार्मिक स्थल हैं, जो काफी प्रसिद्ध हैं। इस क्षेत्र में गंगा नदी किनारे बसा राजघाट भी अपनी अलग पहचान रखता है। यहां पर बना वेदांत मंदिर भी अलग पहचान है। इस मंदिर में 40 फीट ऊंची हनुमान जी की मूर्ति जहां काफी दूर से दिखाई देती है। वहीं, यह मूर्ति आकर्षक का केंद्र है। यह मंदिर विभिन्न धार्मिक प्रदर्शनियों एवं यात्रियों का मनोरम स्थल भी है। मान्यता है कि इस मंदिर में सच्चे मन से पूजा-अर्चना करने पर मन्नत पूरी होती है। इस मंदिर में समय-समय पर जागरण और शोभायात्राएं के अलावा धार्मिक अनुष्ठान होते रहते हैं। गंगा स्नान के दौरान रामघाट गंगा घाट पर स्नान करने वाले श्रद्धालु इस मंदिर में हनुमान जी की पूजा करना नहीं भूलते हैं। यहां पर सुबह-शाम होने वाली आरती में भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होते हैं।